2026 में बढ़ गई हैं MBBS की 11000 से ज्यादा सीटें

Total MBBS Seats and Medical Colleges in India 2026: नीट यूजी 2026 एस्पिरेंट्स के लिए नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने अच्छी खबर दी है। इस साल भारत में एमबीबीएस सीट की संख्या और मेडिकल कॉलेजों की संख्या बढ़ गई है। स्वास्थ्य मंत्री ने राज्य सभा में भी मेडिकल सीटों के आंकड़ों की जानकारी दी है।
राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग यानी NMC ने खुद इस बारे में जानकारी दी है कि पीटीआई के अनुसार नेशनल मेडिकल कमीशन द्वारा तैयार इन आंकड़ों की जानकारी हेल्थ मिनिस्टर अनुप्रिया पटेल ने राज्य सभा में दी। उन्होंने बताया कि 2025-26 सत्र में भारत में 11 हजार से ज्यादा एमबीबीएस सीट बढ़ाई गई है। जाहिर है देश में मेडिकल कॉलेज भी बढ़े हैं।
नया डेटा एनएमसी की वेबसाइट nmc.org.in पर भी अपडेट कर दिया गया है। इस खबर में आगे वो एनएमसी का वो ऑफिशियल नेविगेशन दिया गया है जहां से आप देश में मौजूद हर मेडिकल कॉलेज का नाम, राज्य का नाम, सरकारी/प्राइवेट, हर कॉलेज में एमबीबीएस सीटों की संख्या की पूरी जानकारी एक जगह देख सकते हैं।
भारत में कुल मेडिकल कॉलेज कितने हैं 2026 में?
नेशनल मेडिकल कमीशन ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर 2025 और 2026 दोनों का डेटा अपलोड किया है। इसके अनुसार, एम्स और जिपमर जैसे संस्थानों को मिलाकर साल 2025 में भारत में मेडिकल कॉलेजो की संख्या 780 थी। जबकि साल 2026 में ये संख्या बढ़कर 824 हो गई है। ये वो कॉलेज हैं जहां एमबीबीएस कोर्स कराए जाते हैं।