Muhabre aur Kahabat
मुहावरे और कहावतें

अपनी करनी पार उतरनी

अपनी करनी पार उतरनी

अर्थ: स्वयं का किया हुआ कर्म ही व्यक्ति के काम आता है या मनुष्य को अपने कर्मों के अनुसार ही फल मिलता है।

वाक्य प्रयोग: सेठ जी ने व्यापार में दूसरों के साथ हमेशा धोखा किया और अंत में खुद घाटा उठाया; यह तो वही बात हुई कि अपनी करनी पार उतरनी

अपनी खिचड़ी अलग पकाना

अपनी खिचड़ी अलग पकाना

अर्थ: अपने आप में मस्त रहना, सबसे अलग थलग रहना, मिलकर काम न करना या समूह से हटकर अपने व्यक्तिगत काम में लगे रहना।

वाक्य प्रयोग: यदि टीम का हर खिलाड़ी अपनी खिचड़ी अलग पकाएगा, तो मैच जीतना असंभव हो जाएगा।

अपनी ढफली अपना राग

अपनी ढफली अपना राग

अर्थ: सब अपनी-अपनी इच्छा या मनमर्जी के अनुसार काम करना, किसी में आपसी मेलजोल या तालमेल न होना।

वाक्य प्रयोग: इस परियोजना में कोई किसी की बात सुनने को तैयार ही नहीं है, हर कोई अपनी ढफली अपना राग बजा रहा है।

अपनी नींद सोना, अपनी नींद जागना

अपनी नींद सोना, अपनी नींद जागना

अर्थ: पूर्ण रूप से स्वतंत्र होना या किसी प्रकार की पाबंदी या चिंता न होना (अपनी मर्जी का मालिक होना)

वाक्य प्रयोग: सेवानिवृत्त (retire) होने के बाद दादा जी अपनी नींद सोते हैं और अपनी नींद जागते हैं; अब उन पर काम का कोई दबाव नहीं है।

Pages