: शिक्षा मंत्रालय ने अमेजन से किया करार, अब घर बैठे पाइए एनसीईआरटी किताबें
Submitted by deepak on Wed, 10/09/2024 - 13:24राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) की किताबों पर अब घर बैठे ऑर्डर कर मंगवाया जा सकेगा। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की इस पहल से छात्रों और अभिभावकों के लिए बड़ी राहत मिलेगी, जो किताबों की कमी, नकली किताबें, तय मूल्य से ज्यादा पर किताबें लेने जैसी तमाम समस्याओं से जूझते हैं। एनसीईआरटी की ओरिजिनल किताबें अब ई- कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर होंगी। NCERT और एमेजॉन सेलर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के बीच इसको लेकर महत्वपूर्ण समझौता हुआ है।